English
English

RG Kar Case IPS...

RG Kar Case IPS Suspension के तहत विनीत गोयल, इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक...

CBSE Third Language Rule:...

CBSE Third Language Rule के तहत 1 जुलाई 2026 से 9वीं और 10वीं...

बुलडोज़र राज पर हाईकोर्ट...

बुलडोज़र राज पर कोलकाता हाईकोर्ट ने तोपसिया में निर्माण तोड़ने की कार्रवाई पर...

स्पीकर पद पर रथींद्रनाथ...

स्पीकर पद पर रथींद्रनाथ बसु को पश्चिम बंगाल विधानसभा में निर्विरोध निर्वाचित किया...
Your Ad Here (300x250)
Homeबंगाल “आपात लैंडिंग” के बाद भी डटी रहीं ममता बनर्जी, तूफान के बीच...

 “आपात लैंडिंग” के बाद भी डटी रहीं ममता बनर्जी, तूफान के बीच सड़क मार्ग से पहुंचीं सभा में

“आपात लैंडिंग” के बाद भी ममता बनर्जी तूफान और बारिश के बीच सड़क मार्ग से नवग्राम पहुंचीं और सभा को संबोधित किया।

भीषण आंधी-बारिश के कारण हेलिकॉप्टर लौटाना पड़ा, लेकिन हजारों लोगों के इंतज़ार को देखते हुए सड़क से तय किया लंबा सफर

क़लम टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
बहारामपुर, 1 अप्रैल 2026

 “आपात लैंडिंग” की स्थिति के बावजूद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया और प्रतिकूल मौसम के बीच भी नवग्राम की सभा में पहुंचकर दृढ़ता का परिचय दिया।

मुरशिदाबाद जिले के बड़ोना में सभा समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री को नवग्राम जाना था। जैसे ही उनका हेलिकॉप्टर आगे बढ़ा, रास्ते में तेज़ आंधी और भारी बारिश शुरू हो गई। मौसम अचानक खराब होने पर पायलट ने जोखिम न लेते हुए हेलिकॉप्टर को लगभग 15 मिनट के भीतर वापस बड़ोना लौटा दिया।

आपात लैंडिंग” की इस स्थिति के बाद मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि नवग्राम में हजारों लोग खराब मौसम के बावजूद उनका इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने बिना देर किए सड़क मार्ग से जाने का निर्णय लिया। करीब 49 किलोमीटर का सफर उन्होंने प्रतिकूल हालात में तय किया।

दिलचस्प बात यह रही कि जब मुख्यमंत्री नवग्राम पहुंचीं, तब तक मौसम साफ हो चुका था और धूप निकल आई थी। इसके बाद उन्होंने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभा को संबोधित किया।

गौरतलब है कि हाल ही में भी खराब मौसम के कारण उनका विमान प्रभावित हुआ था। बीरभूम के दुबराजपुर में सभा के बाद जब वे अंडाल एयरपोर्ट से कोलकाता लौट रही थीं, तब भी तेज़ आंधी-बारिश के कारण विमान निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर पाया था।

इसके बावजूद मुख्यमंत्री का यह कदम साफ दर्शाता है कि वह अपने कार्यक्रमों को लेकर कितनी प्रतिबद्ध हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Your Ad Here (300x250)

Most Popular

Recent Comments