English
English

अभिषेक पर हमला: लोकतंत्र...

अभिषेक पर हमला केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक सहिष्णुता...

SIR पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट ने SIR प्रक्रिया को वैध ठहराते हुए चुनाव आयोग को नागरिकता...

शुभेंदु अधीकारी के नाम...

शुभेंदु अधीकारी के समर्थन में डायमंड हार्बर समेत कई नगरपालिकाओं के तृणमूल पार्षदों...

कुल्लियात-ए-मौलाना आज़ाद का ऐतिहासिक...

कुल्लियात-ए-मौलाना आज़ाद के पहले दो खंडों का कोलकाता में भव्य विमोचन। अल-हुदा रिसर्च...
Your Ad Here (300x250)
Homeताजा खबरबिहार से महागठबंधन को उखाड़ फेंकने का आह्वान — बगहा में बोले...

बिहार से महागठबंधन को उखाड़ फेंकने का आह्वान — बगहा में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बगहा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चुनावी सभा में महागठबंधन पर करारा प्रहार किया। कहा, बिहार की जनता इस बार महागठबंधन को उखाड़ फेंकेगी और प्रधानमंत्री मोदी को मज़बूती देगी।

By Qalam Times News Network | बगहा, पश्चिमी चंपारण | 23 अक्टूबर 2025

जनसभा में गरजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, कहा — मोदी सरकार ने गरीबों के हक़ में किया ऐतिहासिक काम

बगहा में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार अब बदलाव के मुहाने पर है और जनता ने ठान लिया है कि इस बार महागठबंधन को पूरी तरह से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है — यह वही कर सकता है जो खुद गरीबी से निकला हो और जनता के दर्द को समझता हो।

कांग्रेस पर हमला — परिवारवाद की राजनीति से बाहर निकले देश

डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति सिर्फ़ महागठबंधन और परिवारवाद तक सीमित है। एक ही परिवार से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने की परंपरा उन्होंने बना रखी है, जबकि भाजपा में सच्चा लोकतंत्र है, जहां हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने खुद को और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व रामनाथ कोविंद को इस लोकतांत्रिक व्यवस्था का उदाहरण बताया।

धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव पर दिया ज़ोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का भगवान राम से गहरा रिश्ता है — सीतामढ़ी माता सीता की जन्मभूमि है और भगवान श्रीराम बिहार के दामाद। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने वर्षों तक भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाए और सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वादे को निभाते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया, जो करोड़ों भारतीयों की आस्था का प्रतीक है।

राहुल गांधी पर निशाना और जनता से अपील

डॉ. यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल विदेशों में जाकर भारत की छवि को धूमिल करते हैं और सेना के पराक्रम पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के हाथों में लोकतंत्र की शक्ति है — वही सुदर्शन चक्र है जिससे जनता महागठबंधन को परास्त करेगी।

सभा में शामिल रहे कई वरिष्ठ नेता

इस अवसर पर केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद संजय जायसवाल और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी सभा को संबोधित किया। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि बिहार को विकास की राह पर बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को और मज़बूत करना ज़रूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Your Ad Here (300x250)

Most Popular

Recent Comments