English
English

पत्थर : भय और...

पत्थर नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति ने भय, मानसिक कैद और सामाजिक दबावों को...

सुल्तानपुर हमला: मुस्लिम युवकों...

सुल्तानपुर हमला मामले में दो मुस्लिम युवकों को कथित रूप से ‘जय श्री...

कटमनी कांड: साड़ियों के...

कटमनी कांड में हावड़ा के उदयनारायणपुर से तृणमूल कांग्रेस नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती गिरफ्तार।...

विपक्ष या सत्ता की...

विपक्ष का संकट पश्चिम बंगाल की राजनीति में गहराता जा रहा है। तृणमूल...
Your Ad Here (300x250)
Homeबंगालमतदाता सूची अपडेट: ट्रिब्यूनल के फैसलों के बाद आयोग ने जारी की...

मतदाता सूची अपडेट: ट्रिब्यूनल के फैसलों के बाद आयोग ने जारी की बूथवार सूची

मतदाता सूची अपडेट के तहत चुनाव आयोग ने ट्रिब्यूनल फैसलों के बाद नई सूची जारी की, EPIC नंबर से नाम चेक करें।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पूरक सूची जारी, EPIC नंबर से अब ऑनलाइन चेक कर सकेंगे नाम , मतदाता सूची

क़लम टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता, 22 अप्रैल

मतदाता सूची अपडेट के तहत चुनाव आयोग ने ट्रिब्यूनल में निपटाए गए मामलों के आधार पर बूथवार अतिरिक्त सूची जारी कर दी है। आयोग ने साफ किया है कि जिन मतदाताओं के नाम पर फैसला हो चुका है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए यह कदम पहले चरण के मतदान से ठीक पहले उठाया गया है।

मतदाता

पहले चरण में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले 21 अप्रैल तक जिन मतदाताओं के आवेदन स्वीकार किए गए हैं, उनके नाम अंतिम सूची में शामिल किए जाएंगे। मतदाता सूची अपडेट प्रक्रिया के दौरान ट्रिब्यूनल द्वारा स्वीकृत और अस्वीकृत दोनों तरह की सूचियां—‘एडिशन’ और ‘डिलीशन’—जारी कर दी गई हैं। हालांकि पूरी विस्तृत सूची बुधवार शाम तक उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल के अनुसार, ट्रिब्यूनल से मंजूरी मिलने वाले सभी नामों को सूची में जोड़ा जा रहा है। जिन बूथों पर अभी भी मामलों का निपटारा नहीं हुआ है, उनकी जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। मतदाता अब अपने EPIC नंबर के जरिए आसानी से पता लगा सकते हैं कि उनका नाम शामिल हुआ है या नहीं।

मतदाता

सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत निर्देश देते हुए कहा था कि 21 अप्रैल तक जिन लंबित मामलों का निपटारा हो जाएगा, उनमें जिन मतदाताओं के नाम नहीं हटाए गए हैं, उन्हें मतदान से पहले सूची में शामिल करना अनिवार्य होगा। ऐसे सभी मतदाता पहले चरण में मतदान कर सकेंगे।

पहले चरण के 152 विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले कुल मतदाता संख्या 3 करोड़ 98 लाख 14 हजार 801 थी। इसमें 36 लाख 58 हजार 517 मतदाता विचाराधीन थे। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, निपटारे के बाद मतदाता संख्या घटकर 3 करोड़ 60 लाख 77 हजार 171 रह गई है। जिन मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए, उन्होंने ट्रिब्यूनल में अपील दायर की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Your Ad Here (300x250)

Most Popular

Recent Comments