English
English

कांग्रेस शहीद दिवस: मंच...

कांग्रेस शहीद दिवस कार्यक्रम में अधीर रंजन चौधरी की मौजूदगी के बीच शुभंकर...

ऋतब्रत बनर्जी रैली: आयोग...

ऋतब्रत बनर्जी रैली में 1993 गोलीकांड आयोग की रिपोर्ट, ममता बनर्जी के जवाब,...

सोनम वांगचुक आंदोलन: नई...

सोनम वांगचुक आंदोलन नए राजनीतिक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। गीतांजलि आंगमो...

एक मंच पर दिखे...

सत्ता और विपक्ष के नेता एक ही मंच पर दिखाई दिए। कोलकाता के...
Your Ad Here (300x250)
Homeअंतरराष्ट्रीयसंसद में ऑपरेशन सिंदूर पर होगा सियासी घमासान! 21 जुलाई से 12...

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर होगा सियासी घमासान! 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र

पीटीआई, नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की तारीखों का एलान हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि 21 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा। 

वहीं विपक्ष की ओर से ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संसद के विशेष सत्र की लगातार मांग की जा रही है। इस बीच सरकार ने यह एलान किया है। पीटीआई सूत्रों के मुताबिक, संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की तरफ से राष्ट्रपति को भेजी गई सिफारिशों के अनुसार संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा।

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के महाभियोग मामले के सिलसिले में कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और डीएमके सहित कई विपक्षी नेताओं से संपर्क किया है।

इस साल मार्च में दिल्ली में न्यायमूर्ति वर्मा के आवास पर आग लगने की घटना हुई थी, जिसके बाद कथित तौर पर जला हुआ कैश बरामद हुआ। उस समय न्यायमूर्ति वर्मा दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे। इस मामले के बाद उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। 

इससे पहले कब हुआ था आयोजित?

इससे पहले संसद का बजट सत्र दो हिस्सों में आयोजित किया गया था। बता दें कि पहला सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ और 13 फरवरी तक चला था। संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च को शुरू हुआ और आज यानी 4 अप्रैल को समाप्त हुआ है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Your Ad Here (300x250)

Most Popular

Recent Comments