English
English

अल्पसंख्यक मामलों का विभाग...

अल्पसंख्यक मामलों का विभाग खुदीराम टुडू को सौंपा गया। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

दलपति विजय का तमिलनाडु...

दलपति विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर राज्य...

रबीन्द्र जयंती पर शमीम...

रबीन्द्र जयंती के अवसर पर कोलकाता में आयोजित विशेष संगोष्ठी में शमीम अहमद...

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की...

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच मंत्रियों ने ली शपथ, पश्चिम बंगाल की...
Your Ad Here (300x250)
Homeबंगालसुजीत बोस गिरफ्तार : शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

सुजीत बोस गिरफ्तार : शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

सुजीत बोस गिरफ्तार : शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को लंबी पूछताछ के बाद हिरासत में लिया। जानिए पूरी खबर और जांच से जुड़ी हर बड़ी अपडेट।

पूर्व मंत्री सुजीत बोस से 10 घंटे पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया

कोलकाता | 11 मई 2026 | Qalam Times News Network
सुजीत बोस गिरफ्तार होने की खबर ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार देर रात तृणमूल कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को हिरासत में ले लिया। सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुई पूछताछ लगभग साढ़े दस घंटे तक चली, जिसके बाद ईडी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।
ईडी सूत्रों के अनुसार, दक्षिण दमदम नगर निगम में कथित अवैध नियुक्तियों और नौकरी दिलाने के लिए नामों की सिफारिश किए जाने के मामले में सुजीत बोस से पूछताछ की जा रही थी। इसी जांच के सिलसिले में सुजीत बोस गिरफ्तार किए गए। हाल ही में विधानसभा चुनाव में बिधाननगर सीट से हार का सामना करने वाले बोस अपने वकील के साथ ईडी दफ्तर पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले भी ईडी ने कई बार सुजीत बोस को तलब किया था, लेकिन उन्होंने चुनावी व्यस्तता का हवाला देते हुए उपस्थित होने में असमर्थता जताई थी। बाद में हाई कोर्ट के निर्देश के बाद उन्होंने ईडी कार्यालय में हाजिरी दी थी। इससे पहले जांच एजेंसी उनके घर, दफ्तर और परिवार से जुड़े प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी कर चुकी है।

परिवार के सदस्यों से भी हुई पूछताछ

ईडी ने केवल सुजीत बोस ही नहीं, बल्कि उनके बेटे समुद्र बोस और परिवार के अन्य सदस्यों को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। एजेंसी ने सभी के बयान दर्ज किए थे। सोमवार रात सुजीत बोस के वकील ने बताया कि उनके बेटे समुद्र बोस देर रात तक ईडी कार्यालय में मौजूद थे।

सीबीआई चार्जशीट का दिया था हवाला

सुजीत बोस

गिरफ्तारी से पहले  लगातार यह दावा करते रहे कि जिस मामले में उन्हें बुलाया जा रहा है, उसमें सीबीआई पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और उस चार्जशीट में उनका नाम शामिल नहीं है। इसके बावजूद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं के पहलू को आधार बनाकर कार्रवाई आगे बढ़ाई।

अदालत में पेश करेगी ईडी

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद सोमवार रात ही सुजीत बोस का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें एजेंसी की हिरासत में रखा गया। मंगलवार सुबह उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा, जहां ईडी रिमांड की मांग कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Your Ad Here (300x250)

Most Popular

Recent Comments