English Qalam Times
English Qalam Times

समाजवाद का संध्या काल:...

बिहार में समाजवाद का संध्या काल— नीतीश कुमार के बाद विचारधारा का भविष्य। नीतीश...

परिसीमन विवाद: लोकसभा सीटें...

परिसीमन विवाद बढ़ा, लोकसभा सीटें 850 करने के प्रस्ताव पर ममता बनर्जी का...

बिहार में सत्ता परिवर्तन:...

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री।...

एकता के साथ श्रद्धांजलि:...

एकता के संदेश के साथ आंबेडकर जयंती पर देशभर के नेताओं का रिशड़ा...
Homeलोकल न्यूज़छेड़खानी और लूट का शिकार बनी महिला, टोटो रिक्शा रोककर मनचलों ने...

छेड़खानी और लूट का शिकार बनी महिला, टोटो रिक्शा रोककर मनचलों ने दी धमकी

सहरसा में टोटो रिक्शा रोककर महिला के साथ छेड़खानी और लूटपाट की घटना, चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज।

Qalam Times News Network | पटना, बिहार

 

छेड़खानी की घटना से इलाके में सनसनी

छेड़खानी का मामला सहरसा सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड 22 से सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया कि जब वह इलाज कराने डॉक्टर कल्याणी सिंह के पास जा रही थी, तभी चार अज्ञात अपराधियों ने टोटो रिक्शा रोककर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और सामान लूटने की कोशिश की।

लूटपाट और धमकी की कोशिश

महिला के अनुसार, आरोपियों ने उसका मोबाइल, पर्स और दुपट्टा छीनकर फेंक दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने जबरन उसे बुलेट पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज भी किया।

शोर मचाने पर आरोपी फरार

पीड़िता के शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। महिला ने तुरंत सदर थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

छेड़खानी

सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments