English
English

एक मंच पर दिखे...

सत्ता और विपक्ष के नेता एक ही मंच पर दिखाई दिए। कोलकाता के...

प्लास्टिक नोट: आरबीआई के...

प्लास्टिक नोट को लेकर आरबीआई के वैश्विक टेंडर के बाद देश में नई...

मदन मित्र ने ममता...

मदन मित्र ने ममता बनर्जी को व्हाट्सऐप पर 'सॉरी' लिखकर ऋतब्रत बंद्योपाध्याय गुट...

रंग अड्डा: कोलकाता में...

रंग अड्डा के 45वें आयोजन में कोलकाता की लिटिल थेस्पियन संस्था ने मुंशी...
Your Ad Here (300x250)
Homeलोकल न्यूज़मुख्यमंत्री का आगमन : सहरसा में तैयारी चरम पर

मुख्यमंत्री का आगमन : सहरसा में तैयारी चरम पर

मुख्यमंत्री के आगमन से सहरसा में नई योजनाओं और विकास की लहर दौड़ने वाली है। जिला प्रशासन उच्च स्तरीय तैयारियों में जुटा है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 अक्टूबर को कई सौगातों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

By Qalam Times News Network
पटना, बिहार | 4 अक्टूबर 2025

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बहुप्रतीक्षित आगमन 6 अक्टूबर को सहरसा में होने जा रहा है। उनके इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्टेडियम परिसर में मुख्य कार्यक्रम स्थल सजाया जा रहा है, जहां भव्य पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक की टीम लगातार व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर रही है ताकि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोई कमी न रह जाए।

मुख्यमंत्री देंगे कोसी को विकास की नई सौगात

मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कोसी क्षेत्र के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसमें बंगाली बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाला ओवरब्रिज, मेनहा गांव में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज, तथा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण शामिल हैं। इन योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Your Ad Here (300x250)

Most Popular

Recent Comments