English
English

एक मंच पर दिखे...

सत्ता और विपक्ष के नेता एक ही मंच पर दिखाई दिए। कोलकाता के...

प्लास्टिक नोट: आरबीआई के...

प्लास्टिक नोट को लेकर आरबीआई के वैश्विक टेंडर के बाद देश में नई...

मदन मित्र ने ममता...

मदन मित्र ने ममता बनर्जी को व्हाट्सऐप पर 'सॉरी' लिखकर ऋतब्रत बंद्योपाध्याय गुट...

रंग अड्डा: कोलकाता में...

रंग अड्डा के 45वें आयोजन में कोलकाता की लिटिल थेस्पियन संस्था ने मुंशी...
Your Ad Here (300x250)
Homeराष्ट्रीयइंडिगो फ्लाइट में नशे में धुत' वकील ने लगाए धार्मिक नारे, यात्रियों...

इंडिगो फ्लाइट में नशे में धुत’ वकील ने लगाए धार्मिक नारे, यात्रियों और क्रू में हंगामा

नई दिल्ली से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ‘नशे में धुत वकील’ ने धार्मिक नारेबाज़ी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वकील ने ज़ोर-ज़ोर से “हर हर महादेव” और “जय श्री राम” के नारे लगाए और यात्रियों से भी इसमें शामिल होने को कहा। इस दौरान वह एयरलाइन क्रू से भी उलझ गया, जिसके चलते उड़ान में माहौल बिगड़ गया।

इंडिगो फ्लाइट में 30 मिनट देरी और नारेबाज़ी से तनाव

जानकारी के अनुसार, यह घटना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6571 पर हुई, जो दिल्ली से कोलकाता जा रही थी। विमान लगभग 30 मिनट तक पार्किंग बे पर ही खड़ा रहा, तभी वकील ने धार्मिक नारे लगाने शुरू कर दिए। वह 31D सीट पर बैठा था और शराब के नशे में लगातार यात्रियों और क्रू को परेशान कर रहा था।

क्रू के साथ दुर्व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी

एयरलाइन सूत्रों ने बताया कि वकील एक सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल में शराब लेकर आया था। जब एक महिला क्रू सदस्य ने उससे सवाल किया तो उसने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद यात्रियों और क्रू के बीच तनाव और बढ़ गया।

इंडिगो ने एक बयान जारी करते हुए कहा,
“1 सितंबर 2025 को दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट 6E 6571 में एक यात्री ने शराब के नशे में क्रू के साथ बदसलूकी की और अन्य यात्रियों को परेशान किया। एयरलाइन की ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत उसे ‘अनरुली पैसेंजर’ घोषित कर सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया। संबंधित अधिकारियों के पास औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई गई है।”

विमान के कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वकील को सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया गया। एयरलाइन ने इस मामले में पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई।

वहीं दूसरी ओर वकील ने भी पलटवार करते हुए क्रू सदस्यों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उसका कहना है कि उसने एयरपोर्ट से बीयर खरीदी थी और उसकी रसीद भी मौजूद है। उसने आरोप लगाया कि क्रू ने जानबूझकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Your Ad Here (300x250)

Most Popular

Recent Comments