English
English

अभिषेक पर हमला: लोकतंत्र...

अभिषेक पर हमला केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक सहिष्णुता...

SIR पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट ने SIR प्रक्रिया को वैध ठहराते हुए चुनाव आयोग को नागरिकता...

शुभेंदु अधीकारी के नाम...

शुभेंदु अधीकारी के समर्थन में डायमंड हार्बर समेत कई नगरपालिकाओं के तृणमूल पार्षदों...

कुल्लियात-ए-मौलाना आज़ाद का ऐतिहासिक...

कुल्लियात-ए-मौलाना आज़ाद के पहले दो खंडों का कोलकाता में भव्य विमोचन। अल-हुदा रिसर्च...
Your Ad Here (300x250)
Homeलोकल न्यूज़रोहतास में दिनदहाड़े छिनैती की वारदात, विरोध करने पर अपराधियों ने की...

रोहतास में दिनदहाड़े छिनैती की वारदात, विरोध करने पर अपराधियों ने की फायरिंग

दिनदहाड़े छिनैती की वारदात से रोहतास में दहशत, बाइक सवार अपराधियों ने युवक से सोने की चेन और अंगूठी छीनी, विरोध करने पर की फायरिंग। पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

Qalam Times News Network
12 अक्टूबर 2025 | संवाददाता: अरुण कुमार द्विवेदी, पटना/रोहतास

दिनदहाड़े छिनैती की एक सनसनीखेज वारदात से रोहतास जिले का कोचस इलाका दहशत में है। शनिवार दोपहर कोचस थाना क्षेत्र के राजनडीह गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक से लूटपाट की और विरोध करने पर गोलियां चला दीं।

पीछा कर अपराधियों ने छीने चेन और अंगूठी

जानकारी के अनुसार, राजनडीह गांव निवासी मिथिलेश कुमार सिंह अपनी बाइक से कोचस बाज़ार से घर लौट रहे थे। रास्ते में अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधी उनका पीछा करने लगे।
जैसे ही मिथिलेश अपनी बाइक रोककर घर के पास पहुंचे, तभी अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और हथियार के बल पर सोने की चेन और अंगूठी छीन ली।

विरोध करने पर चली गोली, बाल-बाल बचा युवक

पीड़ित के विरोध करने पर अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि गोलियां उन्हें नहीं लगीं, वरना वारदात कहीं ज़्यादा भयावह हो सकती थी। फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना के बाद पीड़ित मिथिलेश कुमार सिंह ने अज्ञात दो अपराधियों के खिलाफ कोचस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

 

जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद

लगातार हो रही दिनदहाड़े छिनैती और फायरिंग की घटनाओं से इलाके के लोग डरे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Your Ad Here (300x250)

Most Popular

Recent Comments