English
English

तमिलनाडु में विजय का...

तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके पहली बार में ही बहुमत के करीब,...

मालदा में NIA समन...

मालदा में NIA ने मोथाबाड़ी घटना की जांच के तहत टीएमसी नेताओं को...

भांगड़ हिंसा: वोट खत्म...

भांगड़ हिंसा के बीच वोट के बाद बमबाजी और झड़प की घटनाएं, तृणमूल...

सुप्रीम कोर्ट: चुनाव आयोग...

सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति पर तृणमूल की याचिका...
Homeराष्ट्रीयकेरल में कांग्रेस की वापसी: वामपंथ का किला ढहता नजर आया

केरल में कांग्रेस की वापसी: वामपंथ का किला ढहता नजर आया

केरल में कांग्रेस की शानदार वापसी, यूडीएफ दो-तिहाई बहुमत के करीब, वामपंथ को बड़ा झटका।

क़लम टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
तिरुवनंतपुरम | 4 मई 2026

केरल में दशक भर बाद सत्ता में लौटने की तैयारी, यूडीएफ को स्पष्ट बढ़त

कांग्रेस

कांग्रेस ने केरल की राजनीति में ज़ोरदार वापसी का संकेत दे दिया है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ता दिख रहा है। राज्य की 140 विधानसभा सीटों में से अब तक यूडीएफ 101 सीटों पर आगे चल रहा है, जो उसे दो-तिहाई बहुमत के करीब पहुंचा रहा है। यह नतीजा साफ करता है कि केरल में एक दशक बाद सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है।
राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के उभार के साथ ही वामपंथी दलों की स्थिति कमजोर होती नजर आ रही है। एलडीएफ गठबंधन अब तक केवल 37 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बंगाल और त्रिपुरा के बाद केरल में भी वामपंथ के कमजोर पड़ने से राष्ट्रीय स्तर पर उसकी मौजूदगी पर सवाल उठने लगे हैं।

कांग्रेस
इस चुनाव में सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले ने बड़ा मुद्दा बनाया। हालांकि इस घटना में सीधे तौर पर एलडीएफ सरकार की भूमिका सामने नहीं आई, लेकिन विपक्ष ने इसे लेकर लगातार सवाल उठाए और सरकार को घेरा। इसका असर भी चुनावी रुझानों में साफ झलकता दिख रहा है।
कुल मिलाकर केरल की राजनीति एक नए दौर में प्रवेश करती नजर आ रही है, जहां लंबे समय बाद कांग्रेस फिर से सत्ता की कमान संभालने के करीब है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments