English
English

एक मंच पर दिखे...

सत्ता और विपक्ष के नेता एक ही मंच पर दिखाई दिए। कोलकाता के...

प्लास्टिक नोट: आरबीआई के...

प्लास्टिक नोट को लेकर आरबीआई के वैश्विक टेंडर के बाद देश में नई...

मदन मित्र ने ममता...

मदन मित्र ने ममता बनर्जी को व्हाट्सऐप पर 'सॉरी' लिखकर ऋतब्रत बंद्योपाध्याय गुट...

रंग अड्डा: कोलकाता में...

रंग अड्डा के 45वें आयोजन में कोलकाता की लिटिल थेस्पियन संस्था ने मुंशी...
Your Ad Here (300x250)
Homeलोकल न्यूज़भारी बारिश से नेपाल और बिहार के शहरों में उत्पन्न हुई जलजमाव...

भारी बारिश से नेपाल और बिहार के शहरों में उत्पन्न हुई जलजमाव की स्थिति

भारी बारिश के बाद नेपाल की नदियां उफान पर, फारबिसगंज में जलजमाव, नगर परिषद की जल-निकासी व्यवस्था नाकाम, लोगों के घर और दुकानें पानी में डूबीं।

पटना, बिहार | 5 अक्टूबर 2025

भारी बारिश के चलते नेपाल के तराई क्षेत्र की सभी नदियां उफान पर हैं। नेपाल सरकार ने चेतावनी जारी कर दी है और सेना अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

अररिया जिले के फारबिसगंज शहर में केवल एक घंटे की भारी बारिश ने शहर को झील में तब्दील कर दिया। सदर रोड की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें सड़कों पर पानी जमा है और लोगों के घरों तथा दुकानों में पानी घुस गया है।

नगर परिषद द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर नाला निर्माण तो करवा दिया गया, लेकिन जल-निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या हर वर्ष दोहराई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर से पानी बाहर निकालने का स्थायी इंतजाम कभी नहीं किया गया।

नगर परिषद की पोल खुली

कुछ घंटे की बारिश में हीं नगर परिषद की तैयारियों की कमियों का पता चल गया। फारबिसगंज की यह स्थिति पुराने मुद्दों की याद दिला रही है। लोग बार-बार चेतावनी देते रहे हैं कि जल-निकासी की योजना प्रभावी रूप से लागू नहीं की गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Your Ad Here (300x250)

Most Popular

Recent Comments