English
English

अतिथि शिक्षक बहाली विवाद...

अतिथि शिक्षक बहाली विवाद को लेकर तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में नियुक्ति प्रक्रिया...

पत्थर : भय और...

पत्थर नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति ने भय, मानसिक कैद और सामाजिक दबावों को...

सुल्तानपुर हमला: मुस्लिम युवकों...

सुल्तानपुर हमला मामले में दो मुस्लिम युवकों को कथित रूप से ‘जय श्री...

कटमनी कांड: साड़ियों के...

कटमनी कांड में हावड़ा के उदयनारायणपुर से तृणमूल कांग्रेस नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती गिरफ्तार।...
Your Ad Here (300x250)
Homeबंगालमुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शपथ के तुरंत बाद मुख्य सचिव, डीजी और...

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शपथ के तुरंत बाद मुख्य सचिव, डीजी और गृह सचिव संग की अहम बैठक

शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही की हाई लेवल बैठक, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक हालात की समीक्षा

क़लम टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता | 09 May,2026

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेने के तुरंत बाद प्रशासनिक मोर्चे पर सक्रियता दिखाते हुए राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। ब्रिगेड मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ही देर बाद उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था और मौजूदा हालात की विस्तृत जानकारी ली।
शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने ब्रिगेड मैदान में शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री सीधे धर्मतला स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) के कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियावाला, गृह सचिव संघमित्रा घोष और राज्य पुलिस महानिदेशक (DGP) सिद्धनाथ गुप्ता के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारियों, संवेदनशील जिलों की स्थिति और आगामी सरकारी कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता से जुड़े मुद्दों पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए।
सोमवार को नवान्न में होगी बड़ी प्रशासनिक बैठक
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी नवान्न सभागार में राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक और महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्य के डीजीपी, कोलकाता पुलिस आयुक्त और विभिन्न जोनों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य की सुरक्षा रणनीति, प्रशासनिक समन्वय और नई सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी।
पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ शनिवार को पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल, अशोक कीर्तनिया, निशीथ प्रमाणिक और क्षुदिराम टुडू शामिल हैं। सभी मंत्रियों को राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सूत्रों के मुताबिक बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को राजभवन में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद नवान्न में नई मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होने की संभावना है।
प्रोटेम स्पीकर के रूप में तापन राय लेंगे शपथ
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंगलवार को विधायक तापन राय प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ले सकते हैं। वहीं बुधवार और गुरुवार को नव-निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
नई सरकार के गठन के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जल्द ही राज्य के विकास और कानून-व्यवस्था से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Your Ad Here (300x250)

Most Popular

Recent Comments