English Qalam Times

जिलों में जारी हुई...

पश्चिम बंगाल में अधूरी मतदाता सूची का पहला चरण जारी, दक्षिण कोलकाता से...

चौंकाने वाला फैसला: राज्यसभा...

चौंकाने वाला फैसला: राज्यसभा चुनाव में तृणमूल ने राजीव कुमार, कोयल मल्लिक, बाबुल...

बाबरी मस्जिद विवाद: बंगाल...

बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल। इफ्तार...

उर्दू का सन्नाटा टूटा,...

उर्दू आंदोलन का संपूर्ण इतिहास, बंगाल में शमीम अहमद की भूमिका, मुस्लिम इंस्टीट्यूट...
Homeराष्ट्रीयसीटों का बंटवारा जल्द तय होगा: पशुपति पारस का बयान, मतदाता सूची...

सीटों का बंटवारा जल्द तय होगा: पशुपति पारस का बयान, मतदाता सूची पर उठाए सवाल

सीटों का बंटवारा बिहार में जल्द तय होगा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का कहना। चुनाव आयोग पर लगाया राजनीतिक मकसद से काम करने का आरोप।

Qalam Times News Network | पटना, बिहार

सीटों का बंटवारा जल्द होगा घोषित

सीटों का बंटवारा को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बहुत जल्द इस पर सहमति बन जाएगी। उनका कहना है कि चुनाव की घोषणा 8 अक्टूबर तक होने की संभावना है और उससे पहले 6 अक्टूबर तक सीटों का बंटवारा तय कर लिया जाएगा।

मतदाता सूची पर राजनीतिक साजिश का आरोप

पशुपति पारस ने चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक मकसद से तैयार की गई है। अगर यह सूची गलत है, तो फिर इसी सूची से लोकसभा चुनाव, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव कैसे कराए गए? तब तो यह सही थी, अब बिहार में ही क्यों गलत बताई जा रही है?”

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में महागठबंधन का वोट बैंक — दलित, पिछड़ा और शोषित वर्ग — को हाशिये पर धकेलने की साज़िश की जा रही है।

जनता बदलाव के मूड में

पारस का कहना है कि जनता अब बदलाव की ओर है। बिहार में पिछले 20 साल से एक ही पार्टी और एक ही व्यक्ति की सत्ता है, लेकिन लोग इस बार परिवर्तन के मूड में हैं। हमने 32 जिलों का दौरा किया और हर जगह सत्ता परिवर्तन की चाह दिखाई दी।”

उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस बार बिहार में सत्ता बदलाव निश्चित है और नौजवानों के नेतृत्व में नई सरकार बनेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments