English
English

बुलडोज़र कार्रवाई : तोपसिया...

बुलडोज़र कार्रवाई के बीच कोलकाता के तोपसिया स्थित डेल्टा लेदर फैक्ट्री को प्रशासन...

रेजिनगर सीट छोड़ेंगे हुमायूं...

रेजिनगर सीट छोड़ेंगे हुमायूं कबीर। रेजिनगर और नवदा—दो सीटों से जीतने के बाद...

नंदीग्राम उपचुनाव तय, शुभेंदु...

नंदीग्राम उपचुनाव की तस्वीर साफ। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट रखने का...

अल्पसंख्यक मामलों का विभाग...

अल्पसंख्यक मामलों का विभाग खुदीराम टुडू को सौंपा गया। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...
Your Ad Here (300x250)
Homeबंगालगेरुआ रंग में रंगे कोलकाता की सत्ता गलियारे, अब विधानसभा भी नई...

गेरुआ रंग में रंगे कोलकाता की सत्ता गलियारे, अब विधानसभा भी नई रोशनी में चमकी

गेरुआ रंग में रंगी पश्चिम बंगाल विधानसभा, नवान्न और महाकरण के बाद अब कोलकाता की सत्ता गलियारों में दिखा नया बदलाव। विशेष सत्र से पहले विधानसभा भवन को गेरुआ रोशनी और सफेद रंग से सजाया गया।

महाकरण और नवान्न के बाद अब पश्चिम बंगाल विधानसभा भवन को भी गेरुआ-सफेद रंग और रोशनी से सजाया गया, विशेष सत्र से पहले बदला पूरा माहौल

Qalam Times News Network
कोलकाता | 13 मई 2026
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राजधानी कोलकाता और हावड़ा की तस्वीर तेजी से बदलती दिखाई दे रही है। गेरुआ रंग अब सिर्फ राजनीतिक पहचान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शहर की सड़कों, सरकारी इमारतों और प्रशासनिक परिसरों की सजावट में भी साफ झलकने लगा है। महाकरण (राइटर्स बिल्डिंग) और नवान्न के बाद अब राज्य विधानसभा भवन को भी गेरुआ रोशनी और सफेद रंग की थीम में सजाया गया है। बुधवार से शुरू होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र से पहले पूरे परिसर को नए रंग-रूप में तैयार किया गया।
राज्य सरकार की ओर से विधानसभा भवन के आसपास के इलाके में बड़े पैमाने पर सौंदर्यीकरण का काम किया गया है। सड़क किनारे लगे रेलिंग, डिवाइडर, पुलिस कियोस्क और गार्डरेल पर सफेद और गेरुआ रंग की नई पुताई की गई है। शाम होते ही विधानसभा भवन गेरुआ रोशनी में जगमगाता नजर आया, जिसने पूरे इलाके का दृश्य बदल दिया। इससे पहले नवान्न और महाकरण परिसर में भी इसी तरह की सजावट की जा चुकी है, जिसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में लगातार चर्चा बनी हुई है।
दरअसल, बुधवार और गुरुवार को विधानसभा के विशेष अधिवेशन के दौरान नव-निर्वाचित विधायक प्रोटेम स्पीकर तापस रॉय के समक्ष शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद शुक्रवार को नए स्पीकर का चुनाव होना तय है। इसी महत्वपूर्ण सत्र को ध्यान में रखते हुए विधानसभा भवन और आसपास के क्षेत्रों को विशेष रूप से सजाया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में शहर के अन्य महत्वपूर्ण सरकारी परिसरों और सड़कों पर भी इसी रंग संयोजन का विस्तार किया जा सकता है।
सत्ता परिवर्तन के बाद कोलकाता और हावड़ा में तेजी से बदलते रंगों को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ओर इसे नई सरकार की पहचान और नई शुरुआत का प्रतीक बताया जा रहा है, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश करार दे रहा है। हालांकि आम लोगों के बीच इस बदले हुए दृश्य को लेकर उत्सुकता साफ दिखाई दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Your Ad Here (300x250)

Most Popular

Recent Comments