English Qalam Times

जिलों में जारी हुई...

पश्चिम बंगाल में अधूरी मतदाता सूची का पहला चरण जारी, दक्षिण कोलकाता से...

चौंकाने वाला फैसला: राज्यसभा...

चौंकाने वाला फैसला: राज्यसभा चुनाव में तृणमूल ने राजीव कुमार, कोयल मल्लिक, बाबुल...

बाबरी मस्जिद विवाद: बंगाल...

बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल। इफ्तार...

उर्दू का सन्नाटा टूटा,...

उर्दू आंदोलन का संपूर्ण इतिहास, बंगाल में शमीम अहमद की भूमिका, मुस्लिम इंस्टीट्यूट...
Homeलोकल न्यूज़प्रसूति वार्ड हादसा: प्रसव के बाद महिला की मौत, सदर अस्पताल में...

प्रसूति वार्ड हादसा: प्रसव के बाद महिला की मौत, सदर अस्पताल में हंगामा, आरा सदर अस्पताल के प्रसूति वार्ड में इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया विरोध

आरा सदर अस्पताल के प्रसूति वार्ड में प्रसव के बाद महिला की मौत से हंगामा मच गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस ने हालात काबू में किए।

अरुण कुमार द्विवेदी, | 5 अक्टूबर 2025

आरा के सदर अस्पताल के प्रसूति वार्ड में रविवार सुबह एक महिला की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रसव के कुछ ही घंटे बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने प्रसूति वार्ड में जमकर हंगामा किया और महिला चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

हंगामे के चलते अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया।

मृतका की पहचान गीधा थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार की 22 वर्षीय पत्नी तनु देवी के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि तनु देवी को सामान्य प्रसव के लिए भर्ती किया गया था, लेकिन प्रसव के बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और समय पर इलाज न मिलने से उसकी जान चली गई।

परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की जांच की मांग की है, जबकि अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments