English Qalam Times

जिलों में जारी हुई...

पश्चिम बंगाल में अधूरी मतदाता सूची का पहला चरण जारी, दक्षिण कोलकाता से...

चौंकाने वाला फैसला: राज्यसभा...

चौंकाने वाला फैसला: राज्यसभा चुनाव में तृणमूल ने राजीव कुमार, कोयल मल्लिक, बाबुल...

बाबरी मस्जिद विवाद: बंगाल...

बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल। इफ्तार...

उर्दू का सन्नाटा टूटा,...

उर्दू आंदोलन का संपूर्ण इतिहास, बंगाल में शमीम अहमद की भूमिका, मुस्लिम इंस्टीट्यूट...
Homeराष्ट्रीयमतदाता सूची विवाद: रामनगर विधानसभा में 15 लोगों के नाम अचानक गायब

मतदाता सूची विवाद: रामनगर विधानसभा में 15 लोगों के नाम अचानक गायब

रामनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची विवाद ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। 15 लोगों के नाम फाइनल सूची से गायब होने के बाद प्रशासन से तुरंत सुधार की मांग की जा रही है।

अरुण कुमार द्विवेदी, पटना, बिहार | 5 अक्टूबर 2025

मतदाता सूची विवाद रामनगर विधानसभा क्षेत्र के बगही पंचायत के डुमरी गांव में अब भी जारी है। गांव के भाग संख्या-23 में प्रारंभिक ड्राफ्ट सूची में 15 जीवित मतदाताओं को मृत दिखा दिया गया था, लेकिन हाल ही में 30 सितंबर को जारी फाइनल सूची में भी इन लोगों के नाम पूरी तरह गायब पाए गए। इससे प्रभावित परिवारों में गहरी बेचैनी है।

ग्रामीणों का कहना है कि ये लोग सालों से खेती-बाड़ी और मजदूरी करते हुए इस गांव में रह रहे हैं और लगातार मतदान में हिस्सा लेते आए हैं। लेकिन अचानक मतदाता सूची से उनका नाम हटा देने से अब उनका लोकतांत्रिक अधिकार जोखिम में है। सूची से हटाए गए लोगों में समीना खातून, बिटू कुमार, गुड्डी देवी, कुसुम देवी, गरीब राम, किशुनकली देवी, जनक राम, अमरेश कुमार, पार्वती देवी, नथुनी राम, विरबल राम, कलाम मियां, शिवसागर कुमार, विरन राम और निर्मला देवी शामिल हैं।

वहीं कई परिवार खासे प्रभावित हैं। उदाहरण के तौर पर गरीब राम, कविता देवी, जनक राम और अमरेश कुमार एक ही परिवार से हैं और उनके नाम हट जाने के कारण पूरा परिवार मताधिकार से वंचित हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मतदाता सूची में उनकी त्रुटि तुरंत सुधार कर उन्हें नाम वापस जोड़ा जाए, वरना वे अपने मूल लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित रह जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments