English Qalam Times

क्लीनचिट: लोकपाल ने निशिकांत...

क्लीनचिट मिलने के बाद लोकपाल ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर लगे भ्रष्टाचार...

ट्रंप पोस्ट से वैश्विक...

ट्रंप पोस्ट ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में सनसनी फैला दी है। ईरानी प्रदर्शनकारियों को...

SIR विवाद: ममता बनर्जी...

SIR विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर...

मुंबई की रक्षा का...

मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश के आरोपों के बीच शिवतीर्थ...
Homeराष्ट्रीयपूजा अर्चना: महाअष्टमी पर नीतीश कुमार ने मां दुर्गा से की प्रदेश...

पूजा अर्चना: महाअष्टमी पर नीतीश कुमार ने मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख-शांति की कामना

पूजा अर्चना: महाअष्टमी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पढ़ें पूरी खबर Qalam Times News Network पर।

By Qalam Times News Network
पटना, 01 अक्टूबर 2025

महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दरबार में

पूजा अर्चना करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाअष्टमी के अवसर पर पटना स्थित गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी मंदिर में मां दुर्गा के चरणों में नमन किया। उन्होंने राज्य की सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की। इस मौके पर पूजा समिति की ओर से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

कई समितियों में शामिल हुए मुख्यमंत्री

ठाकुरबाड़ी में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डाकबंगला रोड स्थित नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति में भी देवी मां का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने नाला रोड के रामकृष्ण मिशन आश्रम जाकर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। आयोजकों ने उनका अभिनंदन किया।

मां काली और महागौरी के भी किए दर्शन

मुख्यमंत्री यहां से लंगरटोली के बंगाली अखाड़ा दुर्गा मंदिर पहुंचे और देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप के दर्शन किए। इसके बाद वे बांस घाट स्थित काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी के चरणों में शीश नवाया और श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की।

प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद

इस धार्मिक अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. और वरीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments