English Qalam Times

जिलों में जारी हुई...

पश्चिम बंगाल में अधूरी मतदाता सूची का पहला चरण जारी, दक्षिण कोलकाता से...

चौंकाने वाला फैसला: राज्यसभा...

चौंकाने वाला फैसला: राज्यसभा चुनाव में तृणमूल ने राजीव कुमार, कोयल मल्लिक, बाबुल...

बाबरी मस्जिद विवाद: बंगाल...

बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल। इफ्तार...

उर्दू का सन्नाटा टूटा,...

उर्दू आंदोलन का संपूर्ण इतिहास, बंगाल में शमीम अहमद की भूमिका, मुस्लिम इंस्टीट्यूट...
Homeलोकल न्यूज़गिरफ्तारी: लुधियाना से पकड़ा गया मंत्री जयंत राज के मैसेंजर पर अभद्र...

गिरफ्तारी: लुधियाना से पकड़ा गया मंत्री जयंत राज के मैसेंजर पर अभद्र पोस्ट करने वाला युवक

गिरफ्तारी: बिहार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज के फेसबुक मैसेंजर पर आपत्तिजनक पोस्ट भेजने वाले युवक को पुलिस ने लुधियाना से पकड़ा। पढ़ें पूरी खबर Qalam Times News Network पर।

By Qalam Times News Network
पटना, 01 अक्टूबर 2025

फेसबुक मैसेंजर पर आपत्तिजनक संदेश भेजने का मामला

गिरफ्तार युवक की पहचान संदीप पासवान के रूप में हुई है, जो बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे पंजाब के लुधियाना से दबोचा। उस पर आरोप है कि उसने बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज के फेसबुक मैसेंजर पर आपत्तिजनक संदेश भेजा था।

आईटी एक्ट में केस दर्ज, पुलिस ने की कार्रवाई

यह मामला 22 सितंबर का है, जब मंत्री को अभद्र संदेश मिला। इस संबंध में मंत्री के सचिव मोहन कुमार सिंह की शिकायत पर अमरपुर थाने में आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी लोकेशन लुधियाना में पाई और फिर विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बरामद हुआ मोबाइल, भेजा गया जेल

पकड़े गए आरोपी से मोबाइल भी जब्त किया गया है। उसे बांका लाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। छापेमारी टीम का नेतृत्व अमरपुर एसडीपीओ अमर विश्वास ने किया, जिसमें थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा, विनोद कुमार, बच्चन कुमार राम और पंकज कुमार शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments